अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं के लिए लंबे समय से चर्चा में रही स्मार्ट मीटर व्यवस्था अब नए चरण में पहुंच गई है। दो जून से जिले के लाखों उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर पहला पोस्टपेड बिजली बिल दिखाई देने लगा है। इसके साथ ही बिजली विभाग की बिलिंग प्रणाली पूरी तरह डिजिटल होने की दिशा में बढ़ गई है। अब न तो मीटर रीडिंग लेने कर्मचारी घर-घर पहुंचेंगे और न ही कागजी बिल बांटे जाएंगे। बिजली का पूरा हिसाब मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। जिले में लगाए गए करीब 3.38 लाख स्मार्ट मीटरों को पहले प्रीपेड प्रणाली से जोड़ा गया था। उस समय उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज कर बिजली इस्तेमाल करनी पड़ती थी। इस व्यवस्था के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन हुए थे। बढ़ते विरोध और जनदबाव के बाद सरकार ने स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड प्रणा...