देवरिया, मार्च 7 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के युवा, व्यापारिक तथा रोजगार के लिए दुबई के विभिन्न शहरों में लंबे अरसे से काम कर रहे हैं। यूएस-इजराइल और ईरान युद्ध के बाद वहां के हालात को लेकर क्षेत्र के युवाओं तथा उनके परिवार के सदस्यों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। यहां घर पर रहने वाले परिवार के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने सदस्यों से संपर्क स्थापित करने में लगे हैं। वहीं दुबई में रहने वाले क्षेत्रीय युवाओं के मोबाइल पर अक्सर चेतावनी के संदेश आते ही लोग सकते में आ जा रहे हैं और उनकी नींद उड़ जा रही है।अलावलपुर निवासी कैप्टन रत्नाकर मिश्र दुबई के अबूहेल शहर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका समुद्री मालवाहक जहाजों का व्यापार है। वहां के स्थानीय व्यापारियों के साथ वह मालवाहक जहाजों से व्यापार करते हैं। ...