लखनऊ, जून 27 -- मलिहाबाद में मोबाइल न मिलने से नाराज कक्षा-9 की छात्रा ने भाई को कमरे में बंदकर फांसी लगा ली। परिजनों ने छात्रा को लटका देखा तो परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रहमतनगर गांव में मोहम्मद शोएब पत्नी रीना, चार वर्षीय बेटी फरहीन और बेटे दाऊद के साथ रहते हैं। उनकी दूसरी बेटी रानी (13) नई बस्ती धनेवा गांव के पार के ही स्कूल से कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार रात 10 बजे शोएब दादी के ऑपरेशन के चलते परिवार संग उनके घर गए थे। घर पर बेटी रानी और बेटा दाऊद थे। भाई-बहन के बीच मोबाइल देखने को लेकर विवाद होने लगा। दाऊद ने मोबाइल छीन लिया तो गुस्से में रानी ने कमरे से निकलकर बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद हॉल में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने घटना की जानकारी परिज...