हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- भावना कोहली, हल्द्वानी। कभी घर-घर संचार की पहचान रही लैंडलाइन फोन की घंटी अब नैनीताल जिले में लगभग खामोश हो चुकी है। मोबाइल फोन और इंटरनेट के बढ़ते चलन ने लैंडलाइन को ऐसा पीछे धकेला कि करीब डेढ़ दशक में जिले में कनेक्शनों की संख्या 43,432 से घटकर महज 746 रह गई। वर्ष 2009-10 के मुकाबले 2026-27 में लैंडलाइन कनेक्शनों में 98 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। कभी फोन मिलाने के लिए घंटों इंतजार और ट्रंक कॉल का दौर देखने वाले लोगों के लिए यह बदलाव संचार व्यवस्था में आए बड़े परिवर्तन की कहानी बयां करता है। आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हर इंसान की बुनियादी जरूरत बन चुका है, जिसके कारण कभी घरों की शान बढ़ाने वाले लैंडलाइन फोन अब गुजरे जमाने की बात होते जा रहे हैं। बीएसएनएल की जनसंपर्क अधिकारी ममता बोहरा के अनुसार, ...