सोनभद्र, अप्रैल 23 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आदिवासी बाहुल्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या इन दिनों गंभीर संकट का रूप ले चुकी है। विकास और डिजिटल इंडिया के दावों के बीच बीजपुर तथा आसपास के दर्जनों गांव आज भी संचार सुविधा से वंचित हैं। हालत यह है कि ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान तक जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने से सबसे अधिक असर स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं पर पड़ रहा है। किसी के अचानक बीमार होने पर 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन करना संभव नहीं हो पाता, वहीं किसी अप्रिय घटना के दौरान 112 पुलिस सहायता तक संपर्क नहीं हो पाता। यह भी पढ़ें- कौंधियारा में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त, लोग बेहाल कई बार नेटवर्क की तलाश में लोगों को ...