लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु में शार्ट सर्किट के कारण एयरटेल के मोबाइल टावर कंट्रोल रूम में आग लगने से नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई हैं।बुधवार पूर्वाह्न के समय आग लगने के कारण टावर के सभी उपकरण जल गए। इस घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। अगल बगल के घरों को नुकसान होने से बचाया गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से मोबाइल टावर में आग लग गई। दिनेश साहू की जमीन पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल नेटवर्क टावर लगाया गया था। विदित हो कि मंगलवार रात से ही मौसम खराब और तेज हवा के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। दूसरे दिन बुधवार को मौसम में बदलाव होते ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मोबाइल नेटवर्क टावर में शार्ट स...