नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड से जुड़ी गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म शुरू किया। बुधवार को शुरू किए गए प्लेटफॉर्म जरिए उपभोक्ता अपने इलाके में मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड की जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग दूरसंचार कंपनियों और तकनीक के आधार पर नेटवर्क की स्थिति देखी जा सकेगी। ट्राई के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर उसके माईस्पीड और माईकॉल ऐप के जरिए जुटाए गए आंकड़े उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता नक्शे पर अपने इलाके की जानकारी देखकर इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड का आकलन कर सकेंगे। इसके साथ ही, ट्राई के स्वतंत्र नेटवर्क परीक्षणों के आंकड़े भी देखे जा सकेंगे। उपभोक्ता मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉड...