साहिबगंज, मई 2 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर शनिवार को कुछ मरीज के पास मोबाइल नहीं रहने पर पर्ची नहीं देने की शिकायत मिली है । जानकारी के मुताबिक इससे मरीजों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र से इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि उनके पास मोबाइल नहीं है। मोबाइल नहीं रहने पर आठ माह के बच्चे को गोद में लेकर महिला वापस लौट गई। इस मामले में एक डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस परेशानी को शीघ्र दूर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...