देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला एक 14 वर्षीय किशोर घर से फरार हो गया है। किशोर के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले को लेकर किशोर के पिता ने थाना में आवेदन देकर पुत्र के खोजबीन कराने की मांग की है। आवेदन में पिता ने बताया है कि उनका पुत्र एक सप्ताह पूर्व से 5 जी मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। पारिवारिक कारणों से जब उसे मोबाइल नहीं दिया गया, तो नाराज होकर घर से चला गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का पता नहीं चला, तो पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। आशंका जताई कि उनका पुत्र किसी के बहकावे में आकर या नाराजगी में घर छोड़कर चला गया हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.