अररिया, मार्च 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। ढोलबज्जा निवासी अनिल कुमार साह, पिता रामशरण साह ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा को आवेदन देकर गणेश ठाकुर द्वारा मोबाइल नंबर 6209115675 से रंगदारी मांगने के आरोप को लेकर अपना पक्ष रखा है। अनिल साह ने अपने आवेदन में कहा है कि जिस मोबाइल नंबर को लेकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है, वह नंबर उनके पुत्र निकुंज कुमार साह का है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जमीन बिक्री के संबंध में गणेश ठाकुर ने एग्रीमेंट बनाकर पहले 55 हजार और बाद में 02 लख रुपये लिए थे। इसी मामले को लेकर उनके पुत्र निकुंज कुमार साह और उसके पार्टनर अमित कुमार साह की गणेश ठाकुर से मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों एक ही जगह के निवासी हैं। अनिल कुमार साह के अनुसार, 23 फरवरी को भी उनके पुत्र न...