नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने का मेसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेसेज में कहा जा रहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा मोबाइल नंबर 25 सितंबर 2026 तक अपडेट नहीं किया गया, तो लाइसेंस सस्पेंड हो जाएगा। कुछ पोस्ट्स में मोबाइल नंबर को अपडेट करने की लास्ट डेट 26 सितंबर भी बताई गई है। इन पोस्ट को देख कर अगर आप भी टेंशन में आ गए हैं, तो परेशान होना तुरंत बंद कर दीजिए क्योंकि यह सच नहीं है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे (MoRTH) और परिवहन सिस्टम से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार कहीं भी ऐसा जिक्र नहीं है, जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर 2026 देशभर में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने की आखिरी तारीख है और ऐसा न करने पर लाइसेंस ऑटोमैटिकल...