हरदोई, मई 24 -- मल्लावां, संवाददाता। मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद के चलते किशोर ने गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे जानकारी परिजनों को मिली कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव अटवारा चकोला निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उसका 5 वर्षीय छोटा बेटा छोटू शनिवार की रात करीब 9 बजे घर में मोबाइल देख रहा था। इस दौरान दूसरे नंबर के पुत्र आयूष 17, छोटू से मोबाइल मांगने लगा। मोबाइल न मिलने पर आयूष नाराज होकर मोबाइल तोड़कर घर से चला गया। देर रात तक घर वापस न आने पर उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका पता नही चला। रबिवार की सुबह करीब 8 बजे आयूष का शव गांव के बाहर सहजन के पेड़ में लटकता मिला । ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। वह पित...