जहानाबाद, मार्च 20 -- रतनी , निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के रतनी फरीदपुर प्रखंड मुख्यालय के पास संचालित प्रिंस मोबाइल दुकान सह सीएसपी दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पीछे से दीवार में सेंधमारी कर 20 हजार रुपये नगद सहित कई मोबाइल पार्ट्स की चोरी कर ली। इस सिलसिले में दुकान मालिक सह चिकसौरा निवासी मनीष कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि अन्य दिनों की तरह गुरुवार को भी शाम दुकान को बंद कर वह अपने घर चला गया था। सुबह में मकान मालिक द्वारा चोरी की सूचना दी गयी। सूचना के बाद जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे दीवार में सेंध मारकर काउंटर से 20 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। तब इसकी सूचना डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुं...