संभल, दिसम्बर 23 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी नेकपाल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह धनारी से भिरावटी जाने वाले मार्ग पर गांव गढ़ा के पास सड़क किनारे एक पेड़ के समीप उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, नेकपाल कस्बा धनारी में मोबाइल की दुकान चलाते थे। रोज की तरह सोमवार रात भी वह दुकान बंद कर करीब रात नौ बजे घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। मोबाइल भी बंद आने पर स्वजन चिंतित हो गए और रातभर रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने धनारी-भिरावटी मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां नेकपाल की मौत की पुष्टि हुई। शव मिलने की खबर से परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.