सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- भनवापुर। क्षेत्र के वीरपुर में लगे एक टॉवर पर शनिवार की रात में आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। टॉवर कंपनी के क्लस्टर इंजिनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस टॉवर से दो कंपनी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। शनिवार की रात करीब दस बजे तेज गर्जना के साथ टॉवर पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे टॉवर के जरूरी उपकरण छतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो गई है। कंपनी के तकनीकी टीम द्वारा उपकरण को बदलने के लिए लगाया गया है,जल्द ही नेटवर्क की समस्या दूर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...