मोबाइल टॉवर के विरोध में प्रदर्शन
बागपत, जून 16 -- बागपत। दोघट क्षेत्र के पलड़ी गांव में एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि इस टावर को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर खेतों या जंगल में लगाया जाए। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि टावर लगाने का काम नहीं रोका गया और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल टावर निर्माण कार्य में देरी से आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.