रिषिकेष, अप्रैल 16 -- चारधाम यात्रा के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को जागरूक भी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में प्रतिष्ठान संचालक को सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। सामानों को ढककर रखने, फूड लाइसेंस को प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड को अपने मोबाइल नंबर व विभाग के टोल फ्री नम्बर का उल्लेख कर प्रदर्शित के लिए भी निर्देशित किया गया है। बताया कि सचल मोबाइल टेस्ट वैन के माध्यम से मिठाई की दुकान और ढाबों के नमूने जांच के लिए भी लाए गए, जिसमें 60 नमूने मोबाइल टेस्टिंग वैन में जांचा गया। यह भी पढ़ें- चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता टेस्टिंग में कोई भी नूमना असुरक्षित नहीं पाया गया। मालूम हो कि...