मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा गांव स्थित मोबाइल टावर से चोरों ने 150 मीटर फीडर केबल चोरी कर लिया गया। इससे इलाके में मोबाइल सेवाएं बाधित हो गई हैं। मामले में मीनापुर थाना के गढ़ीचक गांव निवासी टेक्नीशियन अनमोल कुमार ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया कि कंपनी का मोबाइल टावर मझौलिया में मो. मकसूद आलम और मो. जावेद आलम के घर के परिसर में लगा हुआ है। इससे दो कंपनी का नेटवर्क चल रहा है। बीते 21 अप्रैल की सुबह छह बजे साइड डाउन होने की सूचना पर जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि चोरों ने फीडर पावर केबल का छह पीस काट लिया है। प्रत्येक केबल की लंबाई लगभग 25 मीटर थी। 150 मीटर चोरी हुए तार की कीमत 80 हजार रुपये है। मामला सामने आने के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.