मुरादाबाद, फरवरी 14 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बांगड़पुर में रिलायंस जियो कंपनी का टावर लगा है। कंपनी के टेक्निशियन मुनेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि बीते 18 जनवरी की रात चोर टावर से 5जी के दो आरआरएच चोरी कर ले गए। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उस समय रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...