बस्ती, मई 30 -- बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने एक युवक को मोबाइल टावर के जनरेटर से डीजल निकालते हुए पकड़ लिया। घटना का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान अखबार इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. शंकरपुर गांव में लगे टावर के जनरेटर से एक युवक कथित रूप से डीजल चोरी कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को 3 साल की कैद ग्रामीणों ने युवक के पास से एक डिब्बा तथा डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाली पाइप भी बरामद होने का दावा किया है।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल 112 ...