प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कोहंडौर। इलाके के वाजिदपुर स्थित मोबइल टावर से बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन लोगों को मकूनपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर चोरी की तीन बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नगर कोतवाली के टेकार गांव निवासी गौरव उर्फ सूरज, कोहंडौर करिस्ता के रघुबीर सरोज और बिजरा के अजय सरोज हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...