आगरा, मई 20 -- जगदीशपुरा पुलिस ने मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट), स्कूटी, मोबाइल फोन, नगदी और सामान बरामद किया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि 18 मई को अजय एस टेलीकॉम सॉल्यूशन प्रा.लि कंपनी के टेक्निशियन ने शिकायत दर्ज कराई कि बोदला स्थित एयरटेल के सेल टावर से चोर आरआरयू चोरी कर ले गए हैं। जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। 19 मई को सूचना पर आवास विकास सेक्टर 6 से 7 की ओर जाने वाले रास्ते से आशीष राघव गांव गोविंद पुरा बुलंदशहर, दानिश निवासी शहीद नगर साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, सुभाष कुमार गांव गोविंदपुर डिबई फिरोजाबाद, मनजीत निवासी जमलापुर बागवाला एटा, सुखबीर निवासी गोविंदपुर बुलंदशहर को पकड़ लिया। यह ...