मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- नगर के मोहल्ला ठाकुरान में मोबाइल टावर लगाने की तैयारी चल रही है, जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका की पूर्व सभासद व किसान यूनियन मुलायम महिला सभा की नगर अध्यक्ष ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर किया गया। बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान वार्ड संख्या 10 में एक मोबाइल टावर आबादी के बीच लगाया जा रहा है। इसके विरोध में आम जनता लगातार शिकायत कर रही है। मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा नगर पालिका परिषद व उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी जबरन टावर लगाने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार की दोपहर पूर्व सभासद रोशन वारसी ने विषा...