देवघर, अगस्त 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में इंडस टावर में आग लगाकर करीब 4.50 लाख रुपए की संपत्ति क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। मामले को लेकर कंपनी की ओर से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना 8 अगस्त की रात करीब 12:25 बजे की बताई गयी है। टावर कंपनी कर्मी सुनील कुमार ने थाना में आवेदन देकर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार सुनील कुमार हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रहने वाला है। वर्तमान में इंडस टावर एलटीडी कंपनी में सारवां क्षेत्र में कार्यरत हैं। बताया कि 8 अगस्त की रात आमगाछी स्थित टावर के जमीन मालिक अनिल वर्मा ने फोन कर सूचना दी कि टावर में दो अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर भागते हुए देखे गए हैं। सूचना मिलते ही कर्मी करीब एक बजे मौके पर पहुंचा। ग्र...