छपरा, जून 9 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थाना क्षेत्र के भिट्ठी साहाबुद्दीन में सोमवार की शाम मोबाइल संचार टावर पर चढ़कर संचार सेवाओं को बाधित करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। भिट्ठी साहाबुद्दीन निवासी विनोद सिंह की निजी भूमि पर स्थापित एक मोबाइल संचार टावर पर एक युवती प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई थी। पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से मोबाइल टावर की संरचना को नुकसान पहुंच सकता था, जिससे संचार सेवाएं बाधित होने के साथ संबंधित कंपनी को आर्थिक क्षति और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता था। यह भी पढ़ें- प्रेम असफल युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...