बदायूं, जून 12 -- मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताने वाले युवक की शिकायत पर आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई का है। गांव निवासी गौरव पुरी पुत्र भुवनेश पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून की सुबह करीब आठ बजे पूर्व की कहासुनी को लेकर गांव के ही लोकेश पुरी पुत्र महेश पुरी उससे गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक को मिला न्याय, आरोपी पर मुकदमा विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। गौरव का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी ...