नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-3 थाने की पुलिस ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आरआरयू समेत अन्य कीमती उपकरण चुरा रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन आरोपी गाजियाबाद और शाहपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी पहले मोबाइल टावर से उपकरण चोरी कर चुके हैं। गगन चौहान ने पुलिस बताया कि वह ईएनवीआई टेलीकॉम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में तकनीशियन हैं। उनकी कंपनी इंडस के टावरों की देखरेख का काम करती है। कंपनी का एक टावर नगला चरणदास गांव में सुमन देवी के मकान की छत पर लगा है। बीते दिनों सूचना मिली कि संबंधित साइट पर सेक्टर डाउन है। यह भी पढ़ें- तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद गगन ने वहां जाकर जांच किया तो चार युवक टावर पर चढ़े मिले। सभी कीमती उपकरण चुरा रहे थे। इस उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद किरायेदार और पड़ोसी सुमन देवी...