बक्सर, जून 12 -- छानबीन डुमरांव शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी जमीन पर लगा हुआ था मोबाइल टावर व जेनरेटर बारह वर्ष का एग्रीमेंट पूरा होने के बाद कंपनी ने नहीं ली सुध, जमीन मालिक ने भेजा था नोटिस फोटो संख्या- 02, कैप्सन- मोबाइल टावर वाली शहर के स्टेशन रोड स्थित जमीन।

चोरी की घटना का ब्योरा डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शहर के बीच से 40 मीटर उंचे मोबाइल टावर और भारी भरकम जेनरेटर सेट के चोरी होने की घटना ने पुलिस के साथ आमलोगों को चौंका दिया है। चोरी की इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू की। इस दौरान सामने आएं तथ्यों ने पुलिस को हैरान कर दिया है। पुलिस को प्रथम दृष्टा पता चला है कि यह चोरी की वारदात नहीं है। कंपनी के रवैये से आजिज होकर जमीन मालिक ने टावर व जेनरेटर को कबाड़ी के हाथो बेच दिया है। हालांकि शुक्रवार की शाम पुल...