मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित एक लान में शुक्रवार की रात दस बजे मोबाइल टावर पर चढ़े हिस्ट्रीशीटर ने तार के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार संपत्ति के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने यह कदम उठाया है। वह पंद्रह दिन पूर्व भी इसी टावर पर चढ़ा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया नटवा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय जुनैद हिस्ट्रीशीटर था। वह मानसिक रूप से बीमार था और नशे का सेवन करता था। घर में संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद करता था। शुक्रवार रात लगभग दस बजे वह नटवा स्थित दुल्हन पैलेस परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और टावर के तार में फंदे पर झूल गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से फंदे पर लटके हिस्ट्रीशीटर को नीचे उतार...