मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा के मिस्कॉट मोहल्ला के रज्जू साह लेन में रंजन सिंह के मकान की छत पर मोबाइल कंपनी के टावर के कंट्रोल रूम में शॉट सर्किट से गुरुवार सुबह आग लग गई। इसके बाद कंट्रोल रूम में रखी लिथियम बैट्री बम की तरह ब्लास्ट करने लगी। तेज आवाज के साथ आग की लपटों के कारण मिस्कॉट मोहल्ला में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पड़ोस के घरों में भी आग फैलने की आशंका से लोग खौफ में रहे। यह भी पढ़ें- शार्ट-सर्किट से महुआ के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरीआग बुझाने की कोशिश सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पतली गली व तारों के जाल के कारण दमकल की बड़ी गाड़ी मुख्य सड़क से अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी मंगाई गई। लेकिन, छोटी गाड़ी का पाइप छत पर लगी आग तक नहीं पहुंच सका। दूस...