गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रईसपुर गांव में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। टावर निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने कुछ स्थानीय लोगों पर काम रोकने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मधुबन बापूधाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर-66 में रहने वाले अनिल राजभर का कहना है कि वह मोबाइल टावर लगाने का काम करते थे। रईसपुर गांव में दीपचंद के खाली प्लॉट में इंडस टावर द्वारा टावर लगाने का काम चल रहा है। कंपनी को टावर लगाने के लिए सभी आवश्यक अनुमति विधिवत रूप से प्राप्त हैं और कार्य नियमों के तहत किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। अनिल राजभर का कहना है कि प्लॉट के पास डेयरी चलाने वाले जसवंत...