अररिया, अप्रैल 17 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के पकरी पंचायत अंतर्गत पोठिया वार्ड नंबर पांच स्थित मोबाईल टावर का अलग-अलग तिथि को अज्ञात चोरों द्वारा केवल तार काटने का मामला सामने आया है। इस मामले में मोबाईल टावर में केयर टेकर के रूप में काम कर रहे डेहटी गांव निवासी मो. मुस्तफैज ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि पोठिया गांव स्थित मोबाईल टावर का केवल तार अलग-अलग तिथि को अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया। खोजबीन करने के बावजूद भी अब तक पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से केवल काटकर तेल एवं तार चोरी यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी पानी टैंकर को अज्ञात चोरों ने उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...