मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, मई 3 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। थाने की सेक्टर-113 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आरआरयू मशीनें, दो चाकू और बाइक बरामद की। आरोपी दो वर्षों से चोरी कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने अपने दो और साथियों के नाम बताए। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाने की टीम शनिवार को सेक्टर-122 कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में दो युवकों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल टावरों से चोरी की गई आरआरयू मशीनें बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- स्टार्टर, सोलर प्लेट और 5 हजार रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, साथी भागा इसके साथ ही दोनों के पास चाकू भी मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे आपराधिक गतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.