मोबाइल टावरों से बैट्री चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर गिरफ्तार
उन्नाव, जून 17 -- नवाबगंज। अजगैन थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण, मोबाइल फोन, नकदी और बाइक बरामद की है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग झाड़ियों के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लकी उर्फ शिव पुत्र राजकुमार कुशवाहा, मुलायम पुत्र रघुवंश, निजाम पुत्र साबिर निवासी मुस्तफाबाद थाना बांगरमऊ और छोटू उर्फ मुस्ताक पुत्र इशारे मोहम्मद निवासी केसरीखेड़ा थाना बारासगवर शामिल हैं। पुलिस ने लकी के पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किया। इसके अलावा लोहे का सब्बल, दो मोबाइल फोन, 490 रुपये न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.