मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी, सैकड़ों गांवों की दूरसंचार सेवाएं बाधित
गंगापार, मई 21 -- मोबाइल टावरों से लगातार लीथियम बैटरियां चोरी होने से दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। टावर संचालन से जुड़ी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बिजली कटौती और बैटरी चोरी की घटनाओं के चलते मोबाइल नेटवर्क संचालन मुश्किल हो गया है। वहीं टावर कंपनियों की ओर से जनरेटर संचालन के लिए पर्याप्त डीजल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। इंडस टावर की सहयोगी कंपनी एबको इन्फ्रा सॉल्यूशंस के प्रोजेक्ट मैनेजर नवेद आलम के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र में सरपताही नहर किनारे स्थित मानी उमरपुर साइट से 15 मई की रात अज्ञात चोर छह लिथियम बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। इसके अलावा टेक्नीशियन राजेश कुमार मौर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.