चम्पावत, दिसम्बर 20 -- चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल टावरों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों को संचार सुविधा से जोड़ने को कहा। चम्पावत में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्माणाधीन और नए मोबाइल टावरों का निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा। मां पूर्णागिरि मेले के दौरान क्षेत्र में नेटवर्क उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों और डीपीआर को को चिन्हित शैडो जोन की खामियों को शीघ्र दूर करने को कहा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को स्वयं शैडो एरिया में जाकर स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सं...