पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 9 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहायक खजांची थाना के लूट मुहल्ला निवासी मो अमन एवं मुजफ्फर अहमद नगर निवासी मो रिजवान के रूप में की गई है। कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि पुलिस को बाइक नंबर के साथ झपटमारों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस कप्तान पुल के समीप उचक्कों का इंतजार करने लगी। इसी बीच उचक्के गली के रास्ते पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से छीने गए मोबाइल बरामद किए गए। धराए आरोपियों ने चार-पांच अन्य व्यक्तियों का नाम बताया है। उन्होंने बताया है कि छिनतई के म...