देवघर, जून 11 -- जसीडीह। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्री की मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गयी मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में सारठ थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार झा ने रेल थाना में आवेदन देकर बताया कि वह मधुपुर जाने के लिए स्टेशन के चार नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान वह अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। तभी एक युवक अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर पांच नंबर प्लेटफॉर्म की ओर भाग निकला। यह भी पढ़ें- चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, समस्तीपुर का है असलम सूचना मिलते ही रेल पुलिस सक्रिय हुई और पीछा कर आरोपित को पांच नंबर प्लेटफॉर्म से दबोच लिया। पूछताछ में उसक...