पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आरएन साह चौक पर गुरूवार शाम को एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। चोटिल युवक मरंगा थाना के मिल्की का रहने वाला है। पिटाई करने वाले युवक को मोबाइल झपटमार बता रहे थे। जिसके चलते राह चलते अन्य लोगों ने भी युवक को पीट दिया। बाद में पहुंची पुलिस युवक को साथ ले गई। केहाट थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...