मोबाइल झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, जून 10 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सड़क पर मोबाइल पर बात करते हुए चलने वालों को निशाना बनाने वाले दो शातिर झपटमार बुधवार को सेक्टर-58 पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-55 के पास खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, अलग-अलग इलाकों से छीने गए 21 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान लोकेश और प्रदीप के रूप में हुई। दोनों सेक्टर-115 क्षेत्र में रहते हैं और लंबे समय से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भीड़भाड़ वाली सड़कों और बाजारों में घूमते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.