नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में एक शातिर चोर को मोबाइल झपटना भारी पड़ा। ट्रेन खुलते ही उसने खड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश में लोगों ने चोर का हाथ पकड़ लिया। ट्रेन चलती रही और वह कई किलोमीटर तक हवा में लटकता रहा। आगे जाकर वह चलती ट्रेन से गिर गया। पूरी घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भागलपुर रेल पुलिस और आरपीएफ ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। वीडियो रतनपुर स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार की है। भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस(13401/13402) की घटना बताई जा रही है। सूचना मिली है कि भागलपुर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही भागलपुर से रवाना होकर आगे बढ़ी कि...