देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुए मोबाइल छीनने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 6 फरवरी 2026 को शांतिकुंज, बसंत विहार में सुमन कुमारी पर हमला कर दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने बीते आठ फरवरी को मुख्य आरोपी फैजल को मोबाइल और वाहन के साथ पकड़ लिया था। उसका दूसरा साथी मनीष वर्मा उर्फ काली निवासी जीएमएस रोड तब से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि गुरुवार को आरोपी मनीष को टी-स्टेट खंडहर के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...