आगरा, मार्च 18 -- सुशांतलोक थाना गुरुग्राम पुलिस ने मोबाइल छीनने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीने हुए दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित करण परमार (20) आगरा के सरीरी गांव का निवासी है। दूसरा आरोपित पन्ना मध्य प्रदेश का निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि करण एक डिलीवरी बॉय और सतीश होटल में कुक का काम करता है। पैसों की तंगी के चलते दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। 29 दिसंबर को सेक्टर-44 स्थित कंपनी के पास पार्क के नजदीक एक युवक और उसकी सहकर्मी से दोनों आरोपियों ने मोबाइल छीन लिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.