देवरिया, अप्रैल 10 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। एक व्यक्ति की बाइक रोककर उसकी मोबाइल छीनने व रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । महुआडीह थाना क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव निवासी सुरेश ओझा ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को वह अपनी बाइक से क्षेत्र के कन्हौली गांव गए थे।देर शाम वापस घर लौटते समय, जब वह विशुनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे रुपये निकालकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर अज्ञात के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...