गोपालगंज, मार्च 19 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुरुवार को कटेया खास निवासी सोनू कुमार पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बदमाश सोनू कुमार का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सिधवलिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.