फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- शमसाबाद। फैजबाग चौराहे के पास मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक का पीछा करके भीड़ ने दबोच लिया। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दौरान भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। मोहल्ला दलमीर खां की डॉली मिश्रा रिश्तेदारी में जाने को बस का इंतजार कर रही थीं। उनके पास में पर्स रख लिया था। इसी दौरान वहां पर खड़ा एक युवक अचानक पर्स से मोबाइल निकालकर भागने लगा। महिला ने जब शोर शराबा किया तो आस पास के लोग मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ने को दौड़ पड़े। कुछ दूर जाकर युवक को दबोच लिया गया और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच गश्त कर रहे कांस्टेबल गौरव चौधरी और अजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने आरोपित को भीड़ से छुड़ा लिया। पुलिस नें तलाशी के दौरान उसकी जेब से महिला का मोबाइल बरामद कर लिया। पीड़िता ने थान...