रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की। रोडवेज के बाहर से एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को आशीष कुमार निवासी हरिद्वार रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस बीच कुछ दूरी पर उनकी बाइक सामने से आ रहे एक युवक की बाइक से टकरा गई। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...