भदोही, अप्रैल 12 -- सुरियावां। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को विशेष अभियान चल रहा है। मोबाइल छिनैती में शामिल दो लोगों को चौगुना चौकी इंचार्ज नरेश राम ने शनिवार को कुसा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम की सख्ती से चोरी छिनैती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान में दोनों को पड़ कुसा पुल के पास से दबोच लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...