मोबाइल छिनैती गैंग के 03 बदमाश दबोचे
संतकबीरनगर, जून 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को मेंहदावल बाईपास चौराहे के पास से मोबाइल छिनैती गैंग के 03 बदमाशों को दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से छिनैती की 06 मोबाइल, 315 बोर का अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पकड़े गए तीनों बदमाश कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कोतवाल जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में बदहिया बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे के पास से तीन बदमाशों को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान खलीलाबाद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.