भदोही, अप्रैल 11 -- सुरियावां। महिलाओं और बाइक स्वरों से मोबाइल छीलने वाले गिरोह में शामिल दो लोगों को सुरियावा पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि फरार चल रहे दो लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सुरियावा थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि कूसा पुल के पास रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच दो लोग आता दिखे। रोकने का प्रयास किया गया कि दोनों भागने लगे। जौनपुर जिला निवासी दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम जांच कर रही। जबकि गायब चल रहे दोनों की तलाश की जा रही है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को विशेष अभियान चल रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गायब चल रहे दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.